फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf loot case : dsp vijay pratap yadav suspended, recommendation to suspend second accused

एसटीएफ लूट कांड : डीएसपी विजय प्रताप यादव निलंबित, दूसरे आरोपी को भी सस्पेंड करने की सिफारिश

Fri, 12 Apr 2019 12:41 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
stf loot case : dsp vijay pratap yadav suspended, recommendation to suspend second accused
सांकेतिक तस्वीर
एसटीएफ टीम के 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूटने के मामले में आरोपी पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रताप यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ईओडब्ल्यू के डीजी आरपी सिंह ने इस मामले के दूसरे आरोपी इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी के निलंबन की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


लूट का आरोप लगने के बाद एसटीएफ में तैनात रहे डीएसपी विजय प्रताप को सुल्तानपुर में पीटीएस में भेज दिया गया था जबकि इंस्पेक्टर जैनुद्दीन को ईओडब्ल्यू स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार की ओर से डीजीपी मुख्यालय को भेजे गए पत्र में बताया गया कि विजय प्रताप पर लगे आरोपों को प्रथमदृष्टया सही पाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसटीएफ टीम पर दिल्ली के कारोबारी मो. लुकमान व उनके भाई सलाहउद्दीन को 3 मार्च को एयरपोर्ट से अगवा करके बंथरा थाने में बंधक बनाकर विदेशी मुद्रा लूटने का आरोप लगा था। मामले में बंथरा के इंस्पेक्टर रहे बृजेश कुमार सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed