फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF caught a criminal involved in bullion robbery case in Sultanpur

सराफा डकैती कांड: पुलिस ने एक और बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा, एक लाख रुपये था इनाम, बरामद किए जेवरात

Fri, 20 Sep 2024 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

सुल्तानपुर में हुए सराफा डकैती कांड के आरोपी एक और बदमाश को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम है। पुलिस ने उसके पास से जेवर और रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
STF caught a criminal involved in bullion robbery case in Sultanpur
बदमाश से एसटीएफ की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफा व्यापारी डकैती कांड में एक लाख के इनामिया बदमाश को एसटीएफ ने शुक्रवार तड़के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी-बगिया रोड पर भेवतरी गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी भाग निकला। दोनों तरफ से हुई छह राउंड फायरिंग में पुलिस की एक गोली उसके बाएं पांव में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से चार किग्रा चांदी, असलहा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


28 अगस्त को कोतवाली नगर में सराफा व्यवसायी के यहां डकैती हुई थी। शुक्रवार को तड़के एसटीएफ को मुखबिर से पता चला कि सराफा डकैती में शामिल दो बदमाश बाइक से जयसिंहपुर की तरफ जा रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ के निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, उप निरीक्षक रामरनेश कनौजिया, कोतवाली नगर, जयसिंहपुर कोतवाली व स्वाट टीम ने पीढ़ी-बगिया रोड पर शोभावती स्मारक इंटर कॉलेज भेवतरी के सामने नहर पुलिया के पास करीब साढ़े चार बजे नाकेबंदी की। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाइन सिटी का 50 हजार इनामी वाइस प्रेसीडेंट गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'मिशन कर्मयोगी' से जुड़े यूपी के 94 हजार सरकारी कर्मचारी और अधिकारी, ये है पूरा प्लान


बदमाशों की ओर से की गई तीन राउंड फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस की गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। यह देखने के बाद दूसरा बदमाश भाग निकला। गोली लगने से घायल बदमाश की शिनाख्त अजय उर्फ डीएम (21) निवासी ग्राम लारपुर थाना सिंगरामऊ जिला जौनपुर के रुप में हुई। उसे जयसिंहपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची।



मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा घायल बदमाश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि घायल अजय उर्फ डीएम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह डकैती कांड में फरार चल रहा था। उसके पास से करीब चार किग्रा. चांदी, दो असलहा, कारतूस व एक बाइक मिली है। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पैदल ही भाग निकला दूसरा बदमाश
शोभावती स्मारक इंटर कॉलेज भेवतरी के सामने नहर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह करीब 04.35 से 04.50 बजे तक पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। 15 मिनट की मुठभेड़ में अजय यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि दूसरा आरोपी पैदल ही भाग निकला। पुलिस ने उसके बारे में संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने फरार आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

अजय यादव उर्फ डीएम का आपराधिक इतिहास 
पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को गिरफ्तार अजय यादव उर्फ डीएम डकैती कांड में शामिल मंगेश यादव का करीबी था। उस पर छह आपराधिक केस दर्ज हैं। जौनपुर जिले के खुटहन थाना में जानलेवा हमले का एक केस, करौंदीकला थाने में चार आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें गैंगस्टर एक्ट समेत एक लूट व चोरी का केस दर्ज है। इसमें उसके साथ मंगेश भी शामिल था। छठवां आपराधिक केस कोतवाली नगर में दर्ज हुआ है।

चार बदमाश अभी भी फरार, कई जेल में

डकैती का मास्टरमाइंड अमेठी के मोहनगंज का विपिन सिंह था। उसने पहले ही सरेंडर कर दिया था। एसटीएफ ने पांच सितंबर को मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। वारदात में शामिल सचिन, त्रिभुवन, पुष्पेंद्र, विनय शुक्ला, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह और अरविंद यादव को जेल भेजा जा चुका है। मंगेश के साथ सराफा दुकान में घुसे अरबाज, फुरकान, अंकित यादव और अनुज प्रताप सिंह को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। अजय यादव उर्फ डीएम को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अरबाज का एक साथी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

100 फीसदी आभूषण के बरामदगी का दावा
पुलिस के मुताबिक अब तक गिरफ्तार आरोपियों से शत-प्रतिशत सोने की बरामदगी हो चुकी है। इसके अलावा करीब 25 किलो चांदी की बरामदगी भी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed