फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stf arrested two solver

बिहार से चल रहा सॉल्वर गैंग, दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहे दो शाति दबोचे गए

Sat, 23 Oct 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Stf arrested two solver
एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे की जगह प्रतियोगी परीक्षा देने वाले दो सॉल्वरों को चारबाग स्टेशन के पास से दबोचा लिया।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारी चयन आयोग व परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित ऑन लाइन व ऑफ लाइन परीक्षा में जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे थे। टीम ने दोनों के पास कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले है।
एसटीएफ लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राय के मुताबिक, पकड़े गए आरोेपियों में पूर्वी चंपारन के खुदादपुर का शिवम राज व अररिया के पटेगना का सूरज कुुमार है।
विज्ञापन

दोनों पटना में रहकर कोचिंग में पढ़ाई करते हैं। आरोपियों के पास से दूसरे परीक्षार्थियों के तीन प्रवेश पत्र, दूसरे का नाम, अनुक्रमांक, माता का नाम, नमूना दस्तखत लिखे पेपर, तीन जाली आधार कार्ड, दो आधार कार्ड आरोपियों के, 16 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी व बिहार में नेटवर्क, 48 घंटे पहले मिलता है पहचान पत्र
एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह का यूपी व बिहार में नेटवर्क है। सरगना नितीश मोटी रकम लेकर कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाता है। तेज तर्रार छात्रों को पैसे का लालच देकर सही परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए राजी करता है। इसके बाद परीक्षार्थियों की फोटो व सॉल्वर की फोटो मिक्स कर आवेदन पत्र भरवाता है। परीक्षा के 48 घंटे पहले जाली पहचान पत्र जिस पर सॉल्वर की फोटो लगी है। उसे उपलब्ध कराता है। परीक्षा केंद्र तक आने जाने व रहने खाने का खर्च देता है। होटलों में रुकने का भी इंतजाम करता है।
कानपुर में परीक्षा देने जा रहा था शिवम
शातिर शिवम ने कुबूला कि वह तीन लोगों के स्थान पर परीक्षा दे चुका है। इसी महीने कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा-2020 में कई तारीखों व केंद्रों पर परीक्षाएं दीं। 21 अक्तूबर को प्रयागराज में परीक्षा दी। वहीं, 18 अक्तूबर को लखनऊ के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित थी। इसमें परीक्षा दिला रहे कर्मचारी ज्यादा सक्रिय थे। इसके कारण बाहर से ही लौट गए। दोनों 22 अक्तूबर को कानपुर में आयोजित परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे।

चार के स्थान पर परीक्षा दे चुका है सूरज
सूरज कुमार ने कुबूला कि वह अब तक चार लोगों के स्थान पर परीक्षा दे चुका है। इसी महीने नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल, सहायक अध्यापक परीक्षा में दूसरे के स्थान पर शामिल हुआ। शुक्रवार को लखनऊ के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। दोनों के खिलाफ एसटीएफ ने नाका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed