हिलेरी क्लिंटन के राजनीतिक सलाहकार स्टीव निखारेंगे अखिलेश की छवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के जाने-माने पॉलिटिकल एडवाइजर और कैंपेन मैनेजर स्टीव जॉर्डिंग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि का निखारेंगे और उनके चुनाव अभियान की रणनीति बनाएंगे।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल में पब्लिक पॉलिसी पढ़ाने वाले स्टीव मानते हैं कि अखिलेश का युवाओं व ग्रामीण इलाकों के लोगों से संवाद स्थापित करने और उनसे जुडऩे का तरीका बहुत प्रभावी है। ।
अमेरिका में डेमोक्रेट्स (हिलेरी क्लिंटन) के चुनाव अभियान के प्रबंधक व राजनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा रहे स्टीव जॉर्डिंग ने सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार अभियान को फिर से डिजाइन कराया है।
उन्हीं की सलाह पर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को एंबेसडर बनाकर समाजवादी पेंशन योजना के प्रचार का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उनका आकलन है कि समाजवादी पेंशन योजना दूरदराज के लोगों तक पहुंच रही है लेकिन वे नहीं जानते कि यह स्कीम प्रदेश सरकार की है या केंद्र सरकार की।
इसीलिए उन्होंने इसके प्रचार अभियान को नए अंदाज में लॉंच कराया है। स्टीव की टीम के सदस्य माइक्रोलेवल पर चुनाव प्रबंधन का खाका तैयार कर रहे हैं। गांव के लोग और युवा उन्हें विकास के लिए समर्पित मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं।
अखिलेश की छवि पर है फोकस
स्टीव का कहना है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। दुनिया में भी पांच देशों की आबादी ही यूपी से ज्यादा है। यहां एक समान घोषणापत्र बहुत प्रभावी नहीं होगा।
उन्होंने सलाह दी है कि मुख्यमंत्री को हर क्षेत्र के लोगों से फीडबैक लेना चाहिए कि उनके लिए किया जाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर गन्ना मूल्य भुगतान न होना पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा मुद्दा हो सकता है लेकिन बुंदेलखंड के लोगों को इससे कोई लेना-देना नहीं है।
उनके मुद्दे अलग हैं। स्टीव लखनऊ में कैंप करने के साथ ही जिलों व विधानसभा क्षेत्रों का दौैरा भी करेंगे। उनका मुख्य फोकस अखिलेश की छवि, उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व विकास एजेंडे पर फीड बैक लेना और मतदाताओं को इसके प्रति जागरूक करने पर है।
स्टीव की सलाह पर विद्या बनी एंबेसडर
स्टीव जॉर्डिंग सपा के उम्मीदवारों व प्रमुख नेताओं को ट्रेनिंग भी देंगे कि मतदाताओं के सामने किस तरह पेश आए, उनके बीच कौन से मुद्दे उठाए जाए। उनकी टीम गांवों में से फीडबैक लेकर मुख्यमंत्री को भेज रही है।
बकौल स्टीव, सीएम ने उन्हें गांव के सबसे गरीब व्यक्ति के बीच रुककर उनकी समस्याओं के बारे में भी रिपोर्ट देने को कहा था ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। उनका कहना है कि प्रारंभिक सर्वे में मुख्यमंत्री की छवि स्वच्छ और विकास कराने वाले नेता के तौर पर उभरी है।
स्टीव की सलाह पर ही विद्या बालन को एंबेसडर बनाकर समाजवादी पेंशन योजना के प्रचार का बड़ा अभियान शुरू किया गया।
उनका आंकलन है कि समाजवादी पेंशन योजना दूर-दराज के लोगों तक पहुंच रही है लेकिन वे ये नहीं जानते कि ये स्कीम प्रदेश की है या केंद्र सरकार की। इसलिए उन्होंने इस प्रचार अभियान को नए अंदाज में लॉन्च किया।