फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stealing a camera

फिल्म शूटिंग का कैमरा मुम्बई में चोरी, लखनऊ में बरामद

Thu, 04 Jul 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Stealing a camera
55 लाख का कैमरा देख डोली नीयत, मुंबई से भागा ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंबई के गोरेगांव से चोरी हुआ फिल्म शूटिंग का डिजिटल सिनेमा कैमरा यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में बरामद कर लिया है।
कैमरा चुराने वाले बाराबंकी निवासी अजय पाल को एसटीएफ ने लेखराज मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से सहयोग मांगा था।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 29 जून को गोरेगांव के थाना बनराई निवासी आयुष भार्गव ने कैमरा चोरी होने की सूचना दर्ज कराई थी। उन्होंने कैमरे की कीमत 55 लाख रुपये बताई थी।
विज्ञापन

पकड़ा गया अजय पाल आयुष भार्गव का ड्राइवर है। वह कैमरा अपग्रेड कराने निकला था। रास्ते में उसकी नीयत खराब हो गई और वह गाड़ी लावारिस हालत में छोड़कर कीमती कैमरा लेकर लखनऊ भाग आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि अजय पाल लखनऊ पहुंच गया है। मंगलवार को मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रशांत गागुड़े लखनऊ पहुंचे और उन्होंने यूपी पुलिस से मदद मांगी।
गागुड़े की मदद के लिए एसटीएफ को लगाया गया। एसटीएफ की टीम ने अजय पाल को लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास से कैमरे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अजय के पास से कैमरा और उससे संबंधित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अजय को लेकर मुंबई पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed