फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Status of check-ups for pregnant women improved through 'Sambhav'

Lucknow News: संभव से सुधरी गर्भवती महिलाओं की जांच की स्थिति

Mon, 27 Jul 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Status of check-ups for pregnant women improved through 'Sambhav'
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बाल विकास विभाग की ओर से एक जुलाई से संचालित संभव अभियान में लखनऊ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटीनेटल केयर) जांच की स्थिति बेहतर हुई है। इन केंद्रोंं पर 17,485 गर्भवतियां पंजीकृत हैं। इनकी चार एएनसी जांच होती है।
विज्ञापन


जांच में वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन और अल्ट्रासाउंड आदि शामिल हैं। पहली जांच गर्भावस्था का पता चलने पर होती है। बाद में तय समय के अंतराल पर दूसरी, तीसरी व चौथी जांच होती है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवतियों की समय पर जांच की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग संभालता है। महिलाओं को जांच और संतुलित खानपान के लिए जागरूक किया जाता है। लखनऊ में पंजीकृत 17,485 गर्भवतियों में से संभव अभियान के दौरान 17,186 की पहली एएनसी जांच हो चुकी है। यह कुल संख्या का 98.29 फीसद है। इसी तरह 87 फीसदी महिलाओं की दूसरी और 81 फीसदी महिलाओं की तीसरी जांच भी हो चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि, गर्भवती की चौथी एएनसी जांच की स्थिति में अभी और सुधार की जरूरत है। 3,533 गर्भवतियों में अभी 2,287 की ही जांच हुई है। यह 64.73 फीसद है। डीपीओ श्रेयष कुमार ने बताया कि संभव अभियान में गर्भवती की जांच व उन्हें खानपान के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed