{"_id":"68e5309f9169c856aa068c27","slug":"statue-of-lord-ram-made-by-coins-resistered-in-asia-book-of-world-record-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1417963-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ में डेढ़ लाख सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ में डेढ़ लाख सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुई दर्ज
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन
लखनऊ। एक, पांच और दस रुपये के डेढ़ लाख सिक्कों से तैयार की गई 18 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण मंगलवार शाम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस मूर्ति को 20 दिन की जी-तोड़ मेहनत के बाद 25 कारीगरों ने तैयार किया है। इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।
गोमतीनगर स्थित फन रिपब्लिक मॉल में मूर्ति के अनावरण के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति, विचारों और अध्यात्म के लिए जाना जाता है और यह मूर्ति उसी अध्याय में एक नई कड़ी है। श्री राम हम सबके आराध्य हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। मॉल को जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह ने बताया कि यह आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतिबिंब है। यह आयोजन दीपावली तक चलेगा जिसमें शॉप एंड विन प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप शॉपर को एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।
एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज
जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। इस मौके पर मौजूद एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने ही अश्विनी सिंह को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और मेडल सौंपा।