फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   station changed for lucknow mail train

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लखनऊ मेल अब चारबाग स्टेशन से नहीं लखनऊ जंक्शन से चलेगी

Mon, 12 Nov 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
station changed for lucknow mail train
लखनऊ मेल
वीआईपी ट्रेन में शुमार लखनऊ मेल 15 नवंबर से चारबाग के बजाय लखनऊ जंक्शन से चलेगी। यह ट्रेन जंक्शन केदो नंबर प्लेटफॉर्म से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन की शिफ्टिंग सहित अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन ने बैठक की।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि लखनऊ मेल(12229/30) 15 नवंबर से लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन फिलहाल रात 10.10 बजे से ही संचालित होगी। जबकि दिसंबर से अपने पुराने समय यानी रात दस बजे से रवाना होगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चारबाग आने वाली ट्रेन संख्या 12230 लखनऊ मेल चारबाग में सुबह 6.50 बजे पहुंचती है। चूंकि, 15 नवंबर से ट्रेन जंक्शन से रवाना होगी और दिल्ली से वापसी भी जंक्शन पर ही होगी, जो कि निर्धारित समय से दस मिनट की देरी से पहुंचेगी। ट्रेन के आलमनगर स्टेशन पर रुकने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्लेटफॉर्म नंबर 6 से चलाने की थी तैयारी

लखनऊ मेल को जंक्शन के वीआईपी प्लेटफॉर्म छह नंबर से चलाने की तैयारी थी। लेकिन प्लेटफॉर्म छोटा होने की वजह से ऐसा नहीं किया जा सका। पर जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म से चलाने से यात्रियों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली। कारण, जंक्शन पर दो नंबर तक जाने के लिए उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ेगी।  ट्रेन की बुकिंग 120 दिन पहले शुरू हो जाती है। ऐसे में जिन यात्रियों ने टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें भी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed