{"_id":"5ea9decd8ebc3e908f686211","slug":"state-universities-to-follow-common-syllabus199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू होगा न्यूनतम समान पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू होगा न्यूनतम समान पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही सभी राज्य विश्वविद्यालयों में अब न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू होगा। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से इस संबंध में लविवि समेत समेत सभी राज्य विवि के कुलसचिवों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कुलसचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने की प्रक्रिया शुरू करें। वर्ष 2017 में राज्यपाल ने न्यूनतम समान पाठ्यक्रम के लिए समिति का गठन किया था। समिति ने विश्वविद्यालयों में न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने की सिफारिश की थी। समिति की सिफारिशों के बाद सिलेबस तैयार करवाकर यह आदेश जारी किया गया है। एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में जाने पर विद्यार्थियों को समस्या न हो तथा सभी के पाठ्यक्रमों में एक सीमा तक एकरूपता होने की मंशा के तहत यह व्यवस्था लागू की जा रही है। पिछले तीन साल से इसकी प्रक्रिया चल रही थी। शासन ने विभिन्न विवि को न्यूनतम समान पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश पहले ही दे दिया था। इसका पाठ्यक्रम बनकर तैयार हो गया है। अब शासन ने कुलसचिवों को पत्र भेजकर इसे लागू करने के लिए कहा है। न्यूनतम समान पाठ्यक्रम में सभी राज्य विश्वविद्यालयों में 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम एक समान होगा। बचा हुआ 30 फीसदी भाग स्थानीय जरूरत के हिसाब से तय किया जाएगा। परीक्षा में 80 फीसदी नंबर लिखित परीक्षा तथा 20 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर देने को कहा गया है। इसके साथ ही अंतिम वर्ष में कौशल विकास का एक प्रश्नपत्र रखने का निर्देश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
-विवि और उनके द्वारा तैयार विषयों के पाठ्यक्रम
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय- हिंदी, संस्कृत, उर्दू, भूगोल, दर्शनशास्त्र, इतिहास, विधि, मनोविज्ञान, डिफेंस स्टडीज -डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा- गृहविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, ललितकला - चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ- राजनीतिशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास - लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ- वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, मानवशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, भूगर्भ विज्ञान - महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली- अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र - छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर- अंग्रेजी - बुंदेलखंड विवि झांसी- बीएससी भूगर्भ विज्ञान - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ- समाजशास्त्र, समाजकार्य, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा
विज्ञापन