लखनऊ। शेखर हॉस्पिटल ने हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और आद्यंत इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर उन्नत कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, पेट-स्कैन व स्पेक्ट-स्कैन सेवाएं शुरू की हैं। इस गठबंधन से मरीजों को विश्वस्तरीय जांच और उपचार एक ही स्थान पर मिलेंगे। जांच रिपोर्ट महज तीन घंटे में उपलब्ध होगी। संजय गांधी पीजीआई के वरिष्ठ विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे। सभी संयुक्त सेवाएं इंदिरानगर स्थित शेखर हॉस्पिटल परिसर में संचालित हैं। यह पहल हाॅस्पिटल के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन कुमार सचान और चेयरपर्सन व निदेशक डॉ. ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में हुई है। डॉ. आमोद के अनुसार, इससे मरीजों को तेज, किफायती और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व अन्य लोग।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व अन्य लोग।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व अन्य लोग।