फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state level hockey player committed suicide in barabanki

स्टेट लेवल हॉकी-फुटबॉल खिलाड़ी ने आखिर क्यों लगा ली खुद को आग?

Fri, 23 Dec 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 23 Dec 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
state level hockey player committed suicide in barabanki
मेडल लेकर रोती मां - फोटो : amar ujala
बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात मिट्टी का तेल छिड़क स्टेट हॉकी और फुटबाल प्लेयर प्राची शुक्ला (15) ने खुदकुशी कर ली। घटना स्थल से पुलिस को केरोसिन की खाली बोतल मिली है। मृतका स्थानीय एक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


इस मामले में परिवारीजनों ने चुप्पी साध रखी है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा और छानबीन शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड के सूतमिल तिराहा के पास स्थित अशोक नगर निवासी कृष्ण कुमार शुक्ल देवा रोड पर सीडीओ आवास के पास ही रोड किनारे कपड़े की दुकान है। 
विज्ञापन


इनकी पुत्री प्राची शुक्ला नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। बुधवार रात घर में रहस्यमय हालात में लगी आग की चपेट में आकर प्राची बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। मृतका (प्राची) की मां निर्मला शुक्ला ने बताया कि प्राची शाम छह बजे स्टेडियम से लौट कर घर आई थी। इसके बाद सभी ने मिलकर खाना बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे निर्मला व उनकी बड़ी बेटी खाना खा रही थी। निर्मला ने बताया कि प्राची के कहा कि वह शौच के लिए जा रही है। वह कमरे से गई, लेकिन दस मिनट बाद ही उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह सभी कमरे के बाहर आ गए। देखा तो प्राची आग की लपटों से घिरी थी। 

शोर सुनकर परिवारीजनों ने आग बुझाई, लेकिन प्राची आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस गई थी। जब तक परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा पाते उसकी मौत हो गई।

राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी थी प्राची

state level hockey player committed suicide in barabanki
प्राची की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
प्राची शुक्ला छोटी ही आयु में बेहतरीन खिलाड़ी थी। उसने स्टेट लेबल पर कई मैच खेले और मेडल भी जीते। प्राची की मौत से आहत उसकी कोच नीता अवस्थी ने बताया कि प्राची ऑल राउंडर खिलाड़ी थी। 

हॉकी में ही उसने चार स्टेट मैच खेले थी। उन्होंने बताया कि प्राची ने दो स्टेट लेबल नेहरू हॉकी और दो स्टेट लेबल स्कूल हॉकी खेल चुकी है। यह प्रतियोगिताएं गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि स्थानों पर कराई गई थी। 

इसके अलावा स्टेट लेबल फुटबाल वाराणसी में खेला था। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हॉकी टीम की कप्तान भी। उन्होंने बताया कि प्राची आल राउंडर खिलाड़ी थी। हॉकी, वॉलीबाल, हैंडबॉल व फुटबॉल खेलों में उसे महारत हासिल थी। वह बताती हैं कि बुधवार को प्राची स्कूल आई थी और उसने खेलकूद में भी प्रतिभाग किया। वह कहीं से भी दुखी नहीं दिखाई दे रही थी। 

वजह साफ नहीं

state level hockey player committed suicide in barabanki
ब‌िलखते पर‌िजन - फोटो : amar ujala

प्राची ने खुदकुशी क्यों की? इसकी वजह साफ नहीं है। मामले में घर वालों ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो अभी तक खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं है। अंतिम संस्कार होने के बाद घर वालों से पूछताछ की जाएगी। 

घटना की सूचना पर खिलाड़ी के घर पहुंचा, लेकिन तब तक प्राची की मौत हो चुकी थी। जहां पर उसका शव पड़ा था। वहीं पर एक बोतल में थोड़ा सा केरोसिन बचा था। जलने के बाद उसके शरीर से केरोसिन की बू आ रही थी। 

जिससे लगता है कि उसने केरोसिन डालकर आत्महत्या की है। मामला घर के अंदर का है। बाहर से किसी के अंदर आने के अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं। घरवालों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- संतोष सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed