{"_id":"5c82f4a4bdec22147057961b","slug":"state-govt-ready-to-give-st-status-to-nomads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारों को एसटी का दर्जा देने की तैयारी में प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारों को एसटी का दर्जा देने की तैयारी में प्रदेश सरकार
Sat, 09 Mar 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार बंजारों को एसटी का दर्जा देने की तैयारी में है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में बंजारों की आबादी करीब 10 लाख बताई जाती है। वर्तमान में इन्हें घूमंत जाति (डिनोटिफाइड ट्राइब्स) में रखा गया है। कई जिलों में इन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया जाता है। लेकिन, इस वर्ग में शामिल होने से नौकरियों में उन्हें समुचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। नतीजतन, लंबे समय से बंजारा जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
शासन के सूत्रों के मुताबिक, इन्हें एसटी में रखे जाने के लिए फाइल आगे बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के दस्तखत होने के बाद प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम निर्णय केंद्र सरकार ही ले सकती है। एसटी में शामिल होने पर इस जाति को भी दो प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे इनका शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सकेगा।
यहां बता दें कि पहले भी कई बार केंद्र सरकार को बंजारा जाति को एसटी का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया। इसे स्वीकार नहीं किया गया। लेकिन, इस बार प्रदेश सरकार ने केंद्र में भी कड़ी पैरवी का फैसला किया है।