{"_id":"684fda3bb284447e5508abc1","slug":"state-first-winery-started-wine-made-fruits-malihabad-this-contributed-doubling-income-farmers-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अब यूपी में फलों से बनेगी शराब... पहली वाइनरी शुरू, किसानों की आय दोगुनी करने में होगी सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अब यूपी में फलों से बनेगी शराब... पहली वाइनरी शुरू, किसानों की आय दोगुनी करने में होगी सहायक
Mon, 16 Jun 2025 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:31 PM IST
सार
यूपी में वाइन उद्योग की दिशा में कदम आगे बढ़ाया गया है। लखनऊ के मलिहाबाद में प्रदेश की पहली फ्रूट वाइन यूनिट एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग एलएलपी लगाई गई है। इसका उद्घाटन मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। यह वायनरी आम जैसे स्थानीय फलों से वाइन बनाएगी।
विज्ञापन
यूपी में फलों से बनेगी शराब... पहली वाइनरी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने रविवार को मलिहाबाद के गांव जल्लाबाद में प्रदेश की पहली वायनरी एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग एलएलपी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि यह पहल प्रदेश में फल उत्पादन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने इस परियोजना को प्रदेश के विकास की दिशा में एक अभिनव प्रयास बताते हुए कहा कि यह पहल किसानों की आय को दोगुना करने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- लखनऊ: मिले चार नए कोरोना संक्रमित, अब तक 33 मामले आ चुके हैं सामने, अभी 21 एक्टिव केस
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने स्थानीय फलों से निर्मित फ्रूट वाइन पर अगले 5 वर्षों तक एक्साइज ड्यूटी में पूरी छूट देने का निर्णय लिया है। यह कदम न केवल किसानों की आय को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
ये भी पढ़े-UP Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम, आज कई जिलों में हो सकती है बारिश; 18 जून से दस्तक दे सकता है मानसून
मुख्य सचिव ने वायनरी के प्रशासनिक विंग का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने यूनिट की कार्य प्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया और कच्चे माल के उपयोग से संबंधित जानकारी हासिल की। इस अवसर पर वायनरी के संस्थापक कुंवर माधवेंद्र देव सिंह भी उपस्थित रहे।