फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State employees will get DA and Bonus in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी के 25 लाख राज्यकर्मियों को दिवाली गिफ्ट देने की तैयारी में सरकार, डीए व बोनस देने की तैयारी

Sat, 01 Oct 2022 11:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Oct 2022 11:20 AM IST
सार

यूपी सरकार राज्यकर्मियों को डीए और बोनस देने की तैयारी में हैं। उम्मीद है कि 24 अक्तूबर से पहले वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
State employees will get DA and Bonus in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 25 लाख राज्यकर्मियों और पेंशनरों को सरकार दिवाली पर महंगाई भत्ते (डीए) और मंहगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी और बोनस का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के डीए-डीआर में वृद्धि और बोनस के एलान के बाद अब प्रदेश में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन


आम तौर पर केंद्र सरकार की ओर से डीए-डीआर बढ़ाने के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए घोषणा करती है। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के डीए और डीआर में 1 जुलाई 2022 से चार फीसदी की वृद्धि का निर्णय किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार भी इस बाबत निर्णय करेगी। राज्यकर्मियों को अभी 34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर का भुगतान किया जा रहा है। बढ़ोतरी के बाद यह 38 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार त्योहारों खास तौर पर दीपावली पर अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देती है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार इसी महीने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि 24 अक्तूबर से पहले वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने भी डीए-डीआर में वृद्धि व बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी।


इसके बाद इसे मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री की हरीझंडी मिलने के बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा। डीए-डीआर में वृद्धि से सरकारी खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed