फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state employee strike_uttar pradesh_fir_up govt

महाहड़ताल: ऑफिस बंद कराया तो होगी FIR

Mon, 18 Nov 2013 11:24 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
state employee strike_uttar pradesh_fir_up govt

कर्मचारियों की मांगों को गैरवाजिब बताते हुए सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से साफ किया गया है कि जबरन ऑफिस बंद कराने व दूसरे कर्मचारियों को काम करने से रोकने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने अफसरों को हड़ताली कर्मचारियों से निपटने के लिए सख्ती करने को कहा है।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर व डीएम को हड़ताल से निपटने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए हैं।

ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल में नहीं

उन्होंने कहा है कि समीक्षा में यह तथ्य सामने आया है कि हड़ताल में अधिकांश कर्मचारी शामिल नहीं हैं। इसके बावजूद कुछ हड़ताली कर्मचारी उन्हें ऑफिस में काम नहीं करने दे रहे हैं। हड़ताली कर्मचारी समूह में जाकर जबरन कार्यालय बंद करा रहे हैं।

वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो ऑफिस में हस्ताक्षर करने के बाद हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। जो काम करना चाहते हैं उन पर भी दबाव बनाकर हड़ताल में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोजाना भेजें रिपोर्ट
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी सेवक आचरण नियमावली में साफ है कि कोई भी कर्मचारी या संगठन सरकारी कामों में बाधा नहीं डालेगा। इसके बावजूद ऐसा हो रहा है।

ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही आपराधिक प्रकरण बनता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने विभागों से रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed