फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state electricity board announced new rate for up electricity users

UP वालों को लगेगा करंट, अप्रैल में 12 प्रतिशत बढ़ जाएगा बिजली का बिल

Thu, 30 Nov 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Nov 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
state electricity board announced new rate for up electricity users
- फोटो : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम आने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेशवासियों को तगड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन


विद्युत नियामक आयोग के चेयरमेन एस के अग्रवाल ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए बिजली दरों में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। शहरी उपभोक्ताओं को अब 150 यूनिट तक 4.90 रूपए की दर से, 150 से 300 यूनिट तक 5.40 रुपए की दर से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दरों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। अब ग्रामीण क्षेत्र के ‌बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट तक 3.0 रुपये प्रति यूनिट, 100 से 150 यूनिट तक 3.50 रुपये प्रति यूनिट और 150 से 300 यूनिट के लिए 4.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मीटर वाले ग्रामीण बिजली उपभोक्ता से अभी तक 180 रुपये लिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर  31 मार्च तक 300 रुपये और उसके बाद 400 रुपये लिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मीटर वालों को 100 यूनिट का 50 रुपये फिक्स चार्ज भी देना होगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए विद्युत नियामक आयोग के चेयरमेन एसके अग्रवाल ने कहा कि बिजली दरों में 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव था, लेकिन हम 12 फीसदी ही बढ़ोतरी को मंजूरी दे रहे हैं। वर्तमान में 1 करोड़ 20 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। 2018-19 में यह संख्या बढ़कर 4 करोड़ होने जा रहे है। गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा जिससे करीब 2 करोड़ उपभोक्ता बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed