{"_id":"670e6e682a7db7234f0f98ee","slug":"state-elections-mayawati-announced-bsp-will-contest-elections-alone-in-up-maharashtra-jharkhand-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यों के चुनाव: मायावती ने किया एलान, यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यों के चुनाव: मायावती ने किया एलान, यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा
Tue, 15 Oct 2024 07:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:26 PM IST
सार
State elections: हरियाणा चुनाव में गठबंधन करके अपेक्षित सफलता न पाने वाली बहुजन समाज पार्टी आने वाले राज्यों के चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी यूपी की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के साथ महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा दो राज्यों में होने वाले आम विधानसभा चुनाव और यूपी के उपचुनाव की घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव जितना कम समय में और पाक-साफ अर्थात धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो, उतना ही बेहतर होगा। जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
बसपा दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें, बल्कि पूरी तरह बसपा से जुड़कर डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें। उन्होंने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन
यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव
यूपी में विधानसभा की 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव नहीं होगा। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके