{"_id":"5f68eb7c8ebc3e0d860c7b35","slug":"state-election-commission-issued-advisory-regarding-panchayat-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने जारी की एडवाइजरी, फोन पर बुला सकेंगे बीएलओ को घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने जारी की एडवाइजरी, फोन पर बुला सकेंगे बीएलओ को घर
Mon, 21 Sep 2020 11:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए यदि बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर नहीं आता है तो ग्रामीण मतदाता फोन कर बीएलओ को घर बुला सकते हैं।
इतना ही नहीं यदि बीएलओ ठीक से काम नही कर रहा है तो उसकी शिकायत स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग में भी कर सकते हैं।
आयोग ने एक अक्तूबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए एडवाइजरी जारी की है। आयोग के अधिकारी ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर ग्राम पंचायतवार हर वार्ड के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध रहेगा।
वेबसाइट से बीएलओ का नाम व नम्बर पता कर उंनसे संपर्क किया जा सकता है। आयोग के नम्बर पर 0522-2630130 पर शिकायत कर सकते हैं। आयोग ने सभी बीएलओ को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

हर बीएलओ को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। चेहरे पर मास्क लगाना और जेब मे सैनिटाइजर रखना होगा। बीएलओ को भीड़ जमा नहीं करने, किसी भी घर मे पर्याप्त दूरी बनाकर ही विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही मतदाताओं से भी अपेक्षा की गई है कि वे बीएलओ द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं।जहां तक संभव हो परिवार के मुखिया ही बीएलओ से बात करें।
साथ ही मतदाताओं से भी अपेक्षा की गई है कि वे बीएलओ द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं।जहां तक संभव हो परिवार के मुखिया ही बीएलओ से बात करें।