फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stage decorated with Uttarakhandi dance songs

Lucknow News: उत्तराखंडी नृत्य-गीतों से सजा मंच

Sat, 16 Nov 2024 05:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Stage decorated with Uttarakhandi dance songs
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार को सुबह से दर्शकों की भीड़ रही। दिन में स्टॉल पर जमकर खरीदारी के बाद लोगों ने दोपहर बाद से शाम तक उत्तराखंडी नृत्य, गायन से सजे मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन




उत्तराखंड के मशहूर गायक राकेश खनवाल ने क्रीम पौडरा, हिमुली थोकदारे की चेलि हिमुली तथा अन्य कुमाऊंनी गीतों से धमाल मचाया। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से संगीता आहूजा के नेतृत्व में अयोध्या से आए कलाकारों ने बधावा लोकनृत्य पेश किया। महोत्सव में निजी अस्पताल की ओर से लगाए गए निशुल्क कैंप में चेकअप के साथ दवाएं भी बांटी गईं।
विज्ञापन


प्रस्तुतियों ने जीता दिल

एकल नृत्य प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों में से जिनिशा, त्वरिती, नविका ने शानदार प्रदर्शन किया। नींबू रेस में साक्षी प्रथम, रजनी द्वितीय और वंदना तृतीय रहीं। मीनू, ममता, नेहा, गुड़िया, सारिका, निर्मला, संगीता का नृत्य, स्नेहा कुमारी का फोक डांस, पल्लवी प्रजापति का नृत्य, रोहिनी का गढ़वाली नृत्य व गायन सराहा गया। नाचेगा भारत के दूसरे राउंड में तीन दलों ने प्रस्तुति दी। ज्योति, नंदिनी, दिव्यांशी, नत्या, आयुषी, मान्या, कीर्ति, नव्या पंत, मानवी, स्वरा सिंह ने कृष्णा पर आधारित लोकनृत्य, तृप्ति गुप्ता का सराहना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम में झोड़ा प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में हेमा बिष्ट, मंजू पांडेय, सुशीला नेगी, नंदा रावत, बलवंत वाणगी के नेतृत्व में पांच दलों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed