{"_id":"5916c46e4f1c1b231f8546aa","slug":"staff-members-arrested-for-child-abuse-in-allen-school-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम से घिनौनी हरकत: स्कूल की महिला कर्मी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से घिनौनी हरकत: स्कूल की महिला कर्मी समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
एलन स्कूल में पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मे पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी स्थित एलन हाउस स्कूल में पांच साल की बच्ची के यौनशोषण के मामले में पुलिस ने महिला कर्मी समेत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें स्कूल का अकाउंटेंट रकाबगंज का रहने वाला इरफान हुसैन, उन्नाव के पुरवा तारगढ़ का रहने वाला ड्राइवर विकास सिंह और निलमथा के दुर्गापुर की रहने वाली आया सीमा शामिल है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी के मुताबिक इन तीनों को बच्ची ने शिनाख्त परेड के दौरान पहचाना था। इंस्पेक्टर अंसारी के मुताबिक बच्ची दहशत में है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते वह घिनौनी हरकतें करने वालों को ठीक से पहचान नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
यही वजह थी कि बच्ची के सामने कई बार संदिग्धों की शिनाख्त परेड कराई गई। बृहस्पतिवार को उसने जिस महिला को पहचाना था, शुक्रवार को उसे देखकर बच्ची ने इन्कार कर दिया। पर, जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें बच्ची ने हर बार पहचाना।
उनके सामने आने पर बच्ची सहम जा रही थी। एक अन्य आरोपी की पहचान कराने के लिए दोबारा शिनाख्त परेड कराई जाएगी। हालांकि, पकड़े गए तीनों लोगों ने खुद को बेगुनाह बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा
Trending Videos
ऐसी घिनौनी हरकत
एलन स्कूल में जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
सुपर हाउस ग्रुप के स्कूल एलन हाउस में प्री क्लासेज में पढ़ने वाली पांच साल की मासूम के साथ चार कर्मचारी सात महीने से यौन उत्पीड़न कर रहे थे। जब बच्ची के नाजुक अंगों में संक्रमण हुआ तब यह मामला सामने आया।
परिवारीजनों ने स्कूल के चार कर्मचारियों के खिलाफ पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था।
एलन हाउस स्कूल में 5 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची राज्यमंत्री स्वाति सिंह से लोगों ने विद्यालय की शिकायतें की ।लोगों ने कहा कि विद्यालय को सीज किया जाना चाहिए। लोगों की शिकायत के बाद मंत्री ने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।