{"_id":"5cc2b269bdec2223512db80c","slug":"stab-knife-to-a-man-for-dancing-with-female-dancer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः डांसर के साथ नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक को घोंपा चाकू, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडाः डांसर के साथ नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक को घोंपा चाकू, गंभीर
Fri, 26 Apr 2019 04:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
बारात में महिला डांसर के साथ डांस करने के विवाद को लेकर एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना गोंडा के स्थानीय थाना अंतर्गत भंगहा गांव की है। यहां के निवासी सियाराम कुरील के पुत्री की शादी श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अमवा घाट मिश्रौलिया निवासी बाबू राम कुरील के पुत्र विजय कुमार के साथ तय हुई थी। जिसकी बारात बुधवार सायं भंगहा गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
बारातियों को जल पान कराने के बाद बारात पक्ष से लायी गयीं महिला डांसरों द्वारा देर रात डीजे पर डांस चल रहा था। इसी बीच बाराती पक्ष के युवकों तथा भंगहा गांव के कुछ युवकों के बीच डांसर के साथ डांस करने को लेकर कहा सुनी हो गई। बात यहां तक पहुंच गयी कि बारात पक्ष से आये एक युवक ने भंगहा गांव के ओंकार सोनकर (22) पुत्र सतीश चन्द्र के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वारदात से मौके पर अफरा तफरी
जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। ऐसे वारदात से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी दल पुलिस बल के साथ पहुंचे और बारात पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। हमले में घायल युवक को रात को ही स्थानीय सीएचसी भिजवाया। जहां से स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।