{"_id":"d8f431d66485115d2be0ddee1379ab03","slug":"ssp-lucknow-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के एसएसपी यशस्वी यादव हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के एसएसपी यशस्वी यादव हटाए गए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 May 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात लखनऊ के एसएसपी यशस्वी यादव को हटा दिया है। यशस्वी के खिलाफ सरकार के पास काफी शिकायतें थीं।
विज्ञापन
जबकि राजधानी की कानून व्यवस्था पर भी वे ठीक से अंकुश नहीं लगा पा रहे थे। इन्हीं सबको देखते हुए सरकार ने उन्हें हटा दिया।
फिलहाल लखनऊ के डीआईजी आरके चतुर्वेदी को एसएसपी का चार्ज दिया गया है। यशस्वी को फिलहाल प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।
वहीं, मेरठ के एसएसपी सुभाष सिंह बघेल को भी सरकार ने हटा दिया है। इन्हें पीएसी सोनभद्र में तैनाती दी है।
जबकि आईपीएस अधिकारी दिनेश चन्द्र दुबे को मेरठ का नया एसएसपी बनाया है।