{"_id":"5a9255ba4f1c1b514a8bb2c2","slug":"ssc-will-conduct-the-cgl-paper-first-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9 मार्च को दोबारा होगी SSC - CGL की परीक्षा, इस वजह से हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 मार्च को दोबारा होगी SSC - CGL की परीक्षा, इस वजह से हुई निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
एसएससी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल (सीजीएल) 2017 टियर टू के पेपर-वन की 21 फरवरी को हुई परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा अब नौ मार्च को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पूर्व की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
सीजीएल टियर-टू परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। 21 फरवरी की परीक्षा के दौरान तकनीकी वजहों से डेटा डाउनलोड न होने के कारण परीक्षा में विलंब हुआ था। इससे अभ्यर्थियों को भी असुविधा हुई थी।
विज्ञापन
एसएससी ने सभी क्षेत्रीय और उप क्षेत्रीय कार्यालय से इस संबंध में विचार विमर्श किया। अभ्यर्थियों की ओर से भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद एसएससी ने 21 फरवरी को हुई पेपर-वन क्वाटिटेटिव एब्लिटी परीक्षा नौ मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे से दोबारा कराने का निर्णय लिया। इस संबंध एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा के स्थान के संबंध में एसएससी की क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर सूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ पटना के साइबर सिटी केंद्र पर पेपर-वन एवं पेपर-टू की परीक्षा नौ मार्च को ही होगी।
अंतिम सूची में नहीं जुड़ेंगे पेपर-टू के अंक
SSC-CHSL
एसएससी की एमटीएस (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2016 के पेपर-टू में शामिल अभ्यर्थियों के अंक अंतिम सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। इस संबंध में एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को स्थिति स्पष्ट कर दी।
इसमें साफ किया गया है कि 28 जनवरी को हुई 50 अंकों की पेपर-टू परीक्षा में अभ्यर्थियों का शामिल होना अनिवार्य था लेकिन इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।
एमटीएस 2016 परीक्षा 16 सितंबर से 31 अक्तूबर 2017 के बीच दो चरणों में कंप्यूटर बेस्ड हुई थी। इसमें 19 लाख 96 हजार 411 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 15 जनवरी को घोषित परिणाम में एक लाख 59 हजार 182 अभ्यर्थी पेपर-टू के लिए सफल हुए थे। पेपर-टू 28 जनवरी को हुआ, जिसमें एक लाख 43 हजार 657 अभ्यर्थी शामिल हुए।
एसएससी ने स्पष्ट किया कि एमटीएस के लिए 10300 रिक्तियां हैं और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 23511 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अंतिम परिणाम 31 मार्च तक घोषित करने की तैयारी है। अभ्यर्थी पेपर-वन में प्राप्त अंक 27 फरवरी से एसएससी की वेबसाइट पर देख सकेंगे।