{"_id":"3a717da7f755d41be3157dbfdfedf7e5","slug":"ssc-exam-date-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम की वजह से 16 को SSC परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम की वजह से 16 को SSC परीक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Oct 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, इलाहाबाद की तरफ से आयोजित की जाने वाली हायर सेकेंड्री लेवेल (सीएचएसएल) परीक्षा की डेट बढ़ा दी गई है। लखनऊ के सभी सेंटर्स के लिए परीक्षा की डेट बदल दी गई है।
विज्ञापन
ये परीक्षा 2 नवंबर 2014 को होने वाले थी। मुहर्रम के चलते व्यवस्थाएं बनाने और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ये परीक्षा करवाने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए लखनऊ में 99 सेंटर बनाए गए थे।
लखनऊ के सारे सेंटर्स पर 2 नवंबर को होने वाली ये परीक्षा अब 16 नवंबर को कराई जाएगी।
सभी अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेशपत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा परीक्षा के पहले अभ्यर्थी केंद्र से संबंधित जानकारी सूचना आयोग की वेबसाइट www.ssc-cr.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन