{"_id":"68822ac9449d60deb50bfb3b","slug":"srinagar-direct-flight-postponed-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1307127-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रीनगर की सीधी उड़ान फिर स्थगित, कनेक्टिंग के भरोसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रीनगर की सीधी उड़ान फिर स्थगित, कनेक्टिंग के भरोसे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार स्थगित की जा चुकी है विमान सेवा
पहलगाम हमले के बाद यात्री घटने से बंद हो गई थी सेवा
180 से घटकर 35 तक पहुंच गई थी यात्रियों की संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान फिर स्थगित हो गई है। इसे दो बार स्थगित किया जा चुका है। ऐसे में अब यात्री कनेक्टिंग उड़ानों के भरोसे सफर को मजबूर हैं। हालांकि, कनेक्टिंग उड़ानों का किराया सीधी उड़ान के आसपास ही है। लेकिन इसमें समय अधिक लगने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
दरअसल, बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी के चलते एयरलाइन को नुकसान होने लगा। जिस विमान सेवा को 180 यात्री मिल रहे थे, उसकी संख्या घटकर 35 तक पहुंच गई थी। पांच मई को इंडिगो की ओर से उड़ान सेवा को बंद कर दिया गया था। सेवा को दोबारा बहाल करने को लेकर एयरलाइन की ओर से यात्रियों की मांग का सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद पहली जुलाई से डायरेक्ट उड़ान शुरू करने को कहा गया। इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। फिर पहली अगस्त से उड़ान का शेड्यूल जारी किया गया और टिकटों की बुकिंग शुरू की गई। लेकिन अब इसे भी स्थगित कर दिया गया है। जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उन्हें रिफंड दिया जा रहा है। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि श्रीनगर की सीधी उड़ान से काफी राहत थी, लेकिन इसे बहाल करने को लेकर एयरलाइन रुचि ही नहीं दिखा रही है। अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6945 सुबह 5:20 रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी। वापसी में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे प्रस्थान कर शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। विमान दो घंटे में यात्रा पूरी कर रहा था।
डायरेक्ट के बराबर कनेक्टिंग का किराया
लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि इनका किराया सस्ता है। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली के रास्ते श्रीनगर जाने वाली उड़ान 6ई-2026 का किराया 5758 रुपये है। वहीं एयर इंडिया की कनेक्टिंग उड़ान एआई-2478 का किराया 5278 रुपये चल रहा है। जबकि श्रीनगर की सीधी उड़ान का किराया 6500 रुपये से अधिक रहता था।