{"_id":"5b976354867a557ea94a5254","slug":"srikrishna-vahini-sanstha-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के समाजवादी सेकुलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन आज, मुलायम के साथ का कर चुके हैं दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के समाजवादी सेकुलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन आज, मुलायम के साथ का कर चुके हैं दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक हाशिये पर रहने के बाद समाजवादी पार्टी से अपने रास्ते अलग करने वाले शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा का मंगलवार शाम को शक्ति प्रदर्शन होगा। दरअसल, श्रीकृष्ण वाहिनी संस्था एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिवपाल यादव को आमंत्रित किया गया है। ये संगठन शिवपाल के कट्टर समर्थकों का समूह है। ऐसे में इस सम्मेलन को समाजवादी सेकुलर मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी शिवपाल के सामने अपनी राय रखेंगे। जिसके आधार पर समाजवादी सेकुलर मोर्चा की आगे की रणनीति बनेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम का साथ होने का दावा किया था और कहा था कि नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है।
विज्ञापन
शिवपाल का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सेकुलर मोर्चा प्रदेश के सभी छोटे दलों के साथ मिलकर राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्यााश उतारेगी। इसे सपा के लिए एक मुश्किल चुनौती माना जा रहा है। सेकुलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के ऐलान पर शिवपाल ने कहा था कि उन्होंने सपा में अपने व मुलायम के अपमान के बाद ये फैसला लिया है। आगामी चुनाव को देखते हुए शिवपाल के फैसले पर सभी बड़े राजनीतिक दलों की नजरें हैं।