फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sri Sri Ravishankar met Maulana Salman Nadvi in Lucknow of uttar pradesh

मौलाना सलमान नदवी से मिले श्री श्री रविशंकर, राममंदिर मुद्दे पर अगली मीटिंग 28 मार्च को

Fri, 02 Mar 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravishankar met Maulana Salman Nadvi in Lucknow of uttar pradesh
श्री श्री रविशंकर व मौलाना सलमान नदवी व अन्य। - फोटो : amar ujala

अयोध्या मुद्दे पर दोनों पक्षों में आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने बुधवार की सुबह लखनऊ में मौलाना सलमान नदवी से मुलाकात की। दोनों के बीच राममंदिर मुद्दे को लेकर काफी देर तक वार्ता हुई। इस मुलाकात में पूर्व आईएएस अफसर अनीस अंसारी भी मौजूद रहे। मामले पर अगली मीटिंग भी लखनऊ में ही 28 मार्च को होगी। जिसमें दोनों पक्षों के कई प्रभावशाली लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सलमान नदवी ने अयोध्या मामले को कोर्ट के बाहर सुलह करने की पहल की थी। जिस पर उन्हें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बर्खास्त कर दिया गया था। नदवी ने श्री श्री रविशंकर से बैंगलौर में मुलाकात की थी और विवादित स्थल से मस्जिद शिफ्ट करने की बात कही थी। जिससे कि बोर्ड के सदस्य नाराज थे।

विज्ञापन

मुलाकात के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आम सहमति के लिए काम कर रहा हूं। हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दोनों सामुदाय भव्य राम मंदिर के निर्माण के बारे में बात कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय से बहुत सहयोग मिल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि राम जन्मभूमि विवाद का हल कोर्ट से नहीं आपसी बातचीत से ही निकलेगा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा और जल्द ही इसका मार्ग प्रशस्त होगा। श्री श्री 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मिले थे और दोनों पक्षों का सहयोग मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed