फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sri Ram vivah panchami

Lucknow News: मनाई जाएगी श्रीराम विवाह पंचमी

Mon, 24 Nov 2025 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram vivah panchami

विज्ञापन
लखनऊ। श्रीराम विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष के महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस बार विवाह पंचमी 25 नवंबर दिन मंगलवार को है। मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस उत्सव को खासतौर से नेपाल और मिथिलांचल में भी मनाया जाता है। इस दौरान घरों और मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है और राम व सीता का पारंपरिक रूप से गठबंधन किया जाता है।


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि अगर विवाह में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न हो रही है, तो इस दिन व्रत रखने से मनचाहे वर का वरदान प्राप्त होता है। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम और जनकनंदनी माता सीता की उपासना करनी चाहिए। बालकांड में राम-सीता के विवाह प्रसंग का पाठ करने से पारिवारिक जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। पंचमी तिथि का प्रारंभ 24 नवंबर को रात 9:22 बजे से हुआ जो 25 नवंबर को रात 10:56 तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल से दोपहर तक श्रेष्ठ है। अभिजित मुहूर्त 11:52 बजे से 12:35 बजे तक सर्वश्रेठ समय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed