{"_id":"66d36bd9593c38a2be0d6bd4","slug":"sports-stadium-champion-in-sports-competitions-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106513-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेल प्रतियोगिताओं में स्पोर्ट्स स्टेडियम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेल प्रतियोगिताओं में स्पोर्ट्स स्टेडियम चैंपियन
Sun, 01 Sep 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शनिवार को आयोजित बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 36-18 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को हरा दिया। कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 21-12 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को शिकस्त दी। फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 1-0 से आईडीआर क्लब बहराइच को पराजित किया।
बालिका वर्ग फुटबॉल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा ने 1-0 से स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराया। हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-2 से एमए कॅरियर एकेडमी भिनगा को हराया। 400 मीटर दौड़ में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के गौतम प्रथम, जगतजीत इंटर कॉलेज के रंजीत द्वितीय व किशनलाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्ण स्वरूप मिश्रा, जिला क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।