{"_id":"60340aef8ebc3ee8ee599952","slug":"sports-medicine-centre-of-kgmu-sign-mou-with-big-government-institute-lucknow-news-lko5662387159","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू के स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर ने बड़े सरकारी संस्थानों से किया अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू के स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर ने बड़े सरकारी संस्थानों से किया अनुबंध
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रयास से चोटिल खिलाड़ियों के इलाज का दायरा बढ़ा।
- फोटो : ??? ?????
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) की तर्ज पर चोटिल खिलाड़ियों के इलाज का दायरा बढ़ गया।
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए केजीएमयू स्पोर्ट्स मेडिसिन डिपार्टमेंट ने कई बड़े सरकारी संस्थानों से एमओयू किया है ताकि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का बेहतर इलाज हो सके।
सोमवार को केजीएमयू में हुए एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) लखनऊ के साथ फ्रंटियर हेडक्वार्टर एसएसबी लखनऊ से एक एमओयू साइन किया गया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के भी महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा, एसोसिएशन की तर्ज पर तमाम अन्य संस्थानों ने केजीएमयू के स्पोर्ट्स मेडिसिन डिपार्टमेंट से अनुबंध करके खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि इस कदम से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। मौके पर केजीएमयू स्पोर्ट्स मेडिसिन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशीष कुमार ने कहा कि अभी तक हमारे राज्य के खिलाड़ियों को चोटों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था।
हमारे यहां चोट के ऑपरेशन के साथ ओपीडी का भी संचालन किया जाता हैं।
मौके पर यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के आईजी आशुतोष कुमार, भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत, फ्रंटियर हेडक्वार्टर एसएसबी लखनऊ के डीआईजी अभिषेक पाठक, केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी के साथ लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सैयद रफत मौजूद रहे।