फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports Injury Centre to be opened in Ramsagar Mishra Hospital

Lucknow News: रामसागर मिश्रा अस्पताल में खुलेगा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर

Tue, 06 Jan 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sports Injury Centre to be opened in Ramsagar Mishra Hospital
लखनऊ। बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर खुलेगा। इसके लिए शासन में प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा गया है। उम्मीद है कि सेंटर फरवरी तक शुरू हो जाएगा। यह प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर होगा, जो सरकारी अस्पताल में शुरू होगा। अभी तक केजीएमयू के लिंब सेंटर में खेल के दौरान घायल होने वाले खिलाड़ियों को इलाज दिया जाता है।
विज्ञापन

156 बेड की क्षमता वाले राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में रोजाना डेढ़ हजार से अधिक मरीज आते हैं। अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर शुरू करने की पूरी तैयारी हो गई है। शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ बजट मांगा गया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स इंजरी की ओपीडी के साथ खिलाड़ियों के ऑपरेशन के लिए ओटी का भी संचालन किया जाएगा। आर्थोपेडिक विभाग की ओर से स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का संचालन किया जाएगा। राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर खुलने से केजीएमयू के स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग पर भी बोझ कम होगा। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया फरवरी में केंद्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed