{"_id":"69519a0cd46f06adf50ab4ce","slug":"sports-college-saifai-and-basti-in-the-quarter-finals-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1536328-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और बस्ती क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और बस्ती क्वार्टर फाइनल में
Mon, 29 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मैच के दाैरान गेंद हासिल करने के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
लखनऊ। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और बस्ती मंडल ने अपने मुकाबले आसानी से जीतते हुए राज्य जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सैफई ने वाराणसी मंडल को 6-1 और बस्ती ने झांसी मंडल को 4-1 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में रविवार को हुए मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम आठ टीमों की तस्वीर साफ हो गई। इसमें राजधानी की तीनों टीमें लखनऊ मंडल, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और वाराणसी मंडल के बीच मुकाबला एकतरफा रहा।
इसमें सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने दबदबा कायम करते हुए 6-1 के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। विजेता टीम से अमन राजभर ने दो गोल किए, जबकि आकाश विश्वकर्मा, रोमित पाल, सुनील पाल और यश पांचल एक-एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम से गौतम पटेल ने एकमात्र गोल किया। दिन के दूसरे मुकाबले में बस्ती मंडल की भिड़ंत झांसी मंडल से हुई। मुकाबले की शुरुआत से ही बस्ती मंडल के खिलाड़ी हावी हो गए और 4-1 की जीत के साथ प्रतियोगिता के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
विजेता टीम से विशाल बिंद, मिथलेश सिंह, राजन राजभर और सुजीत राजभर ने गोल किए, जबकि पराजित टीम से मानव एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों के तहत मुरादाबाद ने अयोध्या मंडल को 2-1, मिर्जापुर ने देवीपाटन मंडल को 2-0, गोरखपुर ने आगरा मंडल को 2-1, सहारनपुर ने अलीगढ़ मंडल को 4-1, स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर ने कानपुर मंडल को 8-0 और मेरठ ने चित्रकूट मंडल को 4-0 से पराजित किया।
आज के मुकाबले (क्वार्टर फाइनल)
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ बनाम बरेली मंडल
लखनऊ मंडल बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी
स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी
स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ बनाम बस्ती मंडल