फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports are expanding in Lucknow: Rajnath Singh

लखनऊ में बढ़ रहा खेलों का दायरा : राजनाथ सिंह

Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sports are expanding in Lucknow: Rajnath Singh
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेलों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन होते रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ स्पोर्ट्स हब के रूप में तैयार हुआ है। मेरी इच्छा है कि लखनऊ में हर खेल की विश्वस्तरीय सुविधा बनकर तैयार हो। यह कहना है कि रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का, जिन्होंने सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रिमोट का बटन दबाकर सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मैं ऑस्ट्रेलिया गया था। वहां मैंने देखा, खेलों के प्रति लोगों का इतना अधिक रुझान है कि खेल उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। भारत में पिछले कुछ वर्षों में खेलों के लिए माहौल बदला है। क्रिकेट और हॉकी के इतर अन्य खेलों में हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आज खेल के परिदृश्य को बदलने में सफल हुई है।
विज्ञापन


आज देश भर में 1000 खेलो इंडिया सेंटर की भी स्थापना की जा रही है। करीब दो दर्जन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी खोले गए हैं। इन सेंटरों पर प्रदर्शन को सुधारने के लिए ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट भी दिया जा रहा है। खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा को भी दोबारा स्थापित किया है। उद्घाटन से पहले राजनाथ सिंह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ खुली जीप पर सवार हुए। इसके बाद बच्चों ने योगासन, ताइक्वांडो, कलारीपयट्टू का प्रदर्शन किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, राज्यमंत्री गिरीश यादव, एमएलसी मुकेश शर्मा,अवनीश सिंह, राम चंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed