{"_id":"c55a1d57b77cd5c619f8403b13026e35","slug":"sport-competition-in-lucknow-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज ने सनराइज को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज ने सनराइज को रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज और सनराइज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
बराबरी वाले मैच में परिणाम भी 1-1 से ड्रॉ रहा। मैच के दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज से सुनील यादव और सनराइज से विवेक कुमार ने गोल किए।
लीग के दूसरे मुकाबले में सहारा स्टेट ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ यूनाइटेड को 3-0 से करारी मात दी। विजेता टीम से विनोद ने दो और महेश ने एक गोल किया। लीग के अंतिम मुकाबले में चौक स्पोर्टिंग ने टाइटन क्लब पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की।
मैच का एकमात्र गोल शरद ने खेल के 25वें मिनट में किया। प्रतियोगिता में बुधवार को रॉक्सफोर्ड बनाम गोल्डन बॉयज और मिलानी बनाम सहारा स्टेट के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल की धमाकेदार जीत
लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल ने इमैकुलेट कॉन्सेप्शन स्कूल को 6-0 से करारी मात देते हुए अविनाश चतुर्वेदी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए।प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों मे ला-मार्टीनियर और सीएमएस अलीगंज की टीमें जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में मंगलवार का पहला मुकाबला लखनऊ मॉन्टेसरी और इमैकुलेट कॉन्सेप्शन स्कूल के बीच खेला गया, जो एकतरफा रहा।
एलएमएस के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाते हुए छह गोल ठोककर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम से वौमिक और अतुल यादव ने दो-दो गोल किए।
जबकि रंजीत और प्रद्युमभन एक-एक गोल करने में सफल रहे। दूसरे मुकाबले में लॉ-मार्टीनियर कॉलेज ने कॉल्विन कॉलेज को 2-1 और तीसरे मुकाबले में सीएमएस अलीगंज ने मांटफोर्ट कॉलेज को 2-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।