फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   spiritual leaders want temples and mosques should be open in uttar pradesh

सभी धर्मगुरुओं ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे व चर्च खोलने की मांगी इजाजत

Sat, 30 May 2020 10:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
spiritual leaders want temples and mosques should be open in uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

लखनऊ में धर्मगुरुओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारे खोलने की इजाजत मांगी है। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की हिदायत के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत प्रदान करे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में धर्मगुरुओं ने कहा कि 70 दिनों से लोग धार्मिक स्थलों में नहीं जा पा रहे हैं। पूजा-अर्चना, इबादत नहीं कर पाने से बहुत से लोग बेचैन हैं। वह डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। धार्मिक स्थल खोलने के लिए सरकार की जो भी शर्तें होंगी, उसी के अनुसार अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-4 खत्म होने वाला है, लेकिन वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। ऐसे मेें लॉकडाउन-5 भी लागू हो सकता है। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ लॉकडाउन में कुछ ढील की है। बाजार, दफ्तर और दुकानें खोलने की इजाजत दी है। इसलिए सरकार से मांग है कि कुछ शर्तों और सुरक्षा के उपायों की पाबंदी के साथ धार्मिक स्थल भी खोलने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम नहीं सिर्फ पूजा-पाठ करेंगे 

धर्मगुरुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर सिर्फ पूजा, पाठ और इबादत के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ खोलने की इजाजत दी जाए। किसी भी कार्यक्रम के लिए सरकार से इजाजत ली जाए। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने वालों में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, कृष्ण मोहन आचार्य, ब्रह्मकुमारीज राधा बहन, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश चत्री, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, कैलाश चंद्र जैन, देवेंद्र भंदे, आरडी द्विवेदी, मौलाना नईमुर्रहमान, मौलाना मुहम्मद मुश्ताक, मुरलीधर आहूजा, पंडित धीरेंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed