{"_id":"5a3632f14f1c1b8b688b8e3f","slug":"spinal-problem-increased-in-youngsters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 से 30 साल के युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही ये बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से 30 साल के युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही ये बीमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में रीढ़ की हड्डी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले आमतौर पर यह समस्या 50 की उम्र के बाद ही होती थी, लेकिन अब 20 से 30 साल के बीच की उम्र के युवाओं में यह तेजी से बढ़ रही है।इसका प्रमुख कारण बैठने का गलत तरीका है।
विज्ञापन
ऑफिस में काम करते समय झुक कर बैठना या टीवी देखते समय तकिया पर टेक लगाकर बैठना, इससे रीढ़ की हड्डी की समस्या बढ़ रही है।
यह जानकारी मेंदाता हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जरी के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी।
स्पॉन्डिलाइटिस हो या स्लिप डिस्क या सर्वाइकल की समस्या मोटापा भी स्पाइनल की समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि फैट के कारण स्पाइन पर स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे ये समस्याएं होने लगती हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
- गर्दन टेढ़ी कर के फोन पर बात न करें।
- बैठते समय पॉश्चर का ध्यान रखें, झुक कर नहीं सीधे बैठें।
- झुक कर वजन न उठाएं।
- टीवी देखते समय तकिया का सहारा लेकर न बैंठे।
- मोटापे से बचें।
- धूम्रपान से भी स्पाइनल समस्या बढ़ सकती है।
- बैठते समय पॉश्चर का ध्यान रखें, झुक कर नहीं सीधे बैठें।
- झुक कर वजन न उठाएं।
- टीवी देखते समय तकिया का सहारा लेकर न बैंठे।
- मोटापे से बचें।
- धूम्रपान से भी स्पाइनल समस्या बढ़ सकती है।