फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spent the night awake; by morning, the courtyard was flooded with five feet of water.

Lucknow News: रात जागकर काटी, सुबह आंगन में पांच फीट भरा पानी

Sat, 03 Oct 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Spent the night awake; by morning, the courtyard was flooded with five feet of water.
बख्शी का तालाब के गांवों में बाढ़।
बख्शी का तालाब। बहादुरपुर गांव के 68 वर्षीय छोटा ने बताया कि रात में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ा और सुबह तक घर के आंगन में करीब पांच फीट पानी भर गया। रात जागकर काटने के बाद सुबह परिवार के करीब 12 सदस्यों और मवेशियों को गांव से बाहर निकाला गया। लासा, अकड़रिया खुर्द, दुघरा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा के करीब 50 घरों में पानी भरा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने चार फीट डूबी सड़क से ट्रैक्टर और नाव के जरिए भूसा, अनाज और गृहस्थी का सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन

विधायक योगेश शुक्ला ने मोटर बोट से सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा पहुंचकर ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिया। हालांकि, लासा और अकड़रिया के ग्रामीणों ने उनके लौट जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा और एडीएम राजस्व राकेश सिंह ने पहली बार बहादुरपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीएससी की नाव समेत मोटर बोट की व्यवस्था कराने और हरदा, गुराही व लासा बाजार में राहत कैंप चलाने की जानकारी दी।

बख्शी का तालाब के गांवों में बाढ़।

बख्शी का तालाब के गांवों में बाढ़।

बख्शी का तालाब के गांवों में बाढ़।

बख्शी का तालाब के गांवों में बाढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed