फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speed of corona steady and recovery rate four times

संक्रमण का आंकड़ा हुआ स्थिर और चार गुना बढ़ी ठीक होने की दर

Mon, 26 Apr 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Speed of corona steady and recovery rate four times
लखनऊ में कोरोना से ठीक होने की दर सुधरी। - फोटो : ??? ?????
सचिन त्रिपाठी
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर से कराह रही राजधानी के लिए राहत भरी खबर आई है। कोरोना को मात देने वालों की दर इस महीने की शुरुआत के मुकाबले अब चार गुने से भी ज्यादा हो गई है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने की दर 25.60 प्रतिशत थी जबकि चौथे सप्ताह के पहले चार दिनों में यह 117.84 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन

राजधानी में 13 अप्रैल से रोज पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। 16 को यह आंकड़ा साढ़े छह हजार पार था। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के नए मामले स्थिर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ा हैं। महीने की शुरुआत में जहां रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या 200 के करीब और दर 25.6 प्रतिशत थी।
दूसरे सप्ताह में यह आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया और दर 19.45 फीसदी रही। तीसरे सप्ताह स्वस्थ होने वालों की संख्या दो हजार से ज्यादा और दर 39.09 प्रतिशत रही।
वहीं, 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच हर दिन पांच हजार से ज्यादा लोग रोज स्वस्थ हुए और दर 117.84 तक पहुंच गई।
ठीक होने वालों में 80 प्रतिशत होम आइसोलेशन वाले
सरकारी आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने वालों में ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन के हैं। करीब 80 फीसदी लोग होम आइसोलेशन और 20 फीसदी लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुल संक्रमितों में से करीब 10 फीसदी को ही अस्पताल की जरूरत होती है। बाकी 90 फीसदी लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए कुल स्वस्थ होने वालों में उनकी भागीदारी सिर्फ 20 फीसदी ही होती है।

उम्मीद : मामलों में भी काफी कमी आएगी
विभागाध्यक्ष पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि लखनऊ के साथ ही पूरे प्रदेश में ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यह सुखद स्थिति है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में भी काफी कमी आएगी।
तारीख- संक्रमित- स्वस्थ स्वस्थ होने की दर
1 से 7 अप्रैल- 7699 1971 25.60
8 से 15 अप्रैल- 28513 5546 19.45
16 से 21 अप्रैल- 40088 15672 39.09
21 से 25 अप्रैल- 21569 25418 117.84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed