फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speech therapist converted woman, married her and ran away

Lucknow News: स्पीच थेरेपिस्ट ने कराया महिला का धर्मांतरण, निकाह करके भागा

Sun, 24 Nov 2024 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Speech therapist converted woman, married her and ran away
लखनऊ। महिला ने स्पीच थेरेपिस्ट पर उनका धर्मांतरण कराकर निकाह करने और फिर भाग जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

पीजीआई इलाके में रहने वाली महिला के मुताबिक 10 माह पहले वह मुंंबई में अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती थीं। बेटे को बोलने में समस्या थी। ऐसे में वह स्पीच थेरेपिस्ट की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उनका संपर्क पीजीआई निवासी स्पीच थेरेपिस्ट इरफान अंसारी से हुआ। पीड़िता मुंबई से आकर बेटे की थेरेपी उससे कराने लगीं। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। हामी भरने पर आरोपी ने उनका धर्मांतरण करा दिया और मुंबई कोर्ट में शादी कर ली। आरोप है कि 14 नवंबर को इरफान उन्हें छोड़कर चला गया। पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंचीं तो पता चला कि इरफान पैतृक गांव दिल्ली के जौहरीपुर चला गया है। महिला ने जब उसे कॉल की तो आरोपी ने गाली-गलौज की। साथ रहने का दबाव बनाने पर पीड़िता व उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी।

बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित ट्राइल में गोला फेंकता प्रतिभागी । संवाद

बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित ट्राइल में गोला फेंकता प्रतिभागी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed