फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   specialist doctors are away from opd

बच्चों के विशेषज्ञ मार रहे मच्छर

Mon, 15 Aug 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
specialist doctors are away from opd
सीएमओ ऑफिस में तैनात कई विशेषज्ञ चिकित्सक मच्छर मार रहे हैं। अपना मूल काम छोड़ ये प्रशासनिक पदों पर जमे हैं। जबकि इन्होंने विशेषज्ञता हासिल करने के लिए दो-दो साल का कोर्स भी किया, मगर मरीज देखने में इन्हें कोई रुचि नहीं है। सीएमओ ऑफिस में तैनात ऐसे डॉक्टरों की फेहरिस्त लंबी है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में डिप्टी-एडिशनल सीएमओ रैंक के नौ अफसर तैनात हैं। इसमें पांच डॉक्टरों ने विशेषज्ञता हासिल करने के लिए शासन से अनुमति लेकर दो-दो साल का कोर्स किया। मगर वापस लौटने के बाद इन नेत्र रोग, बाल रोग विशेषज्ञों ने दोबारा सीएमओ के अधीन ज्वॉइनिंग कर डिप्टी सीएमओ रैंक की कुर्सी संभाल ली। शासनादेश के मुताबिक प्रशासनिक पद पर जमे विशेषज्ञों को अस्पताल में भी सेवाएं जरूर देनी होंगी, मगर यह आदेश सिर्फ कागजों में दबकर रह गया है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक जो डॉक्टर प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें मरीज भी देखने होंगे, सभी को ये निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश बाद भी ओपीडी से किनारा
मुख्यमंत्री-डिप्टी सीएम के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य महानिदेशालय, सीएमओ ऑफिस समेत अन्य विभागों में जमे कई डॉक्टर मरीजों को अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। बीते साल सख्ती होने पर कुछ विशेषज्ञों ने अस्पतालों में हफ्ते में एक या दो दिन जाकर अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। समय बीतने के साथ सेवाएं भी बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed