{"_id":"59d725b54f1c1b8e698b456a","slug":"special-vaccination-programme-in-uttar-pradesh-for-children-organised-by-unicef","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में हर महीने की सात तारीख को विशेष टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में हर महीने की सात तारीख को विशेष टीकाकरण अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते डॉक्टर
बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, पोलियो, खसरा व हेपेटाइटिस-बी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए हर महीने की सात तरीख को विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को इस अभियान को 52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 11.82 करोड़ बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यशाला में यह जानकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस-4) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में हर दूसरा बच्चा पूर्ण टीकाकरण से वंचित है। इस विशेष अभियान से हम 90 फीसदी बच्चों का टीकाकारण कर देंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म के साथ ही टीकाकरण शुरू हो जाना चाहिए। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी ने बताया कि अभी 74 परसेंट तक ही टीकाकरण हो पा रहा है।
हाल ही में हेड काउंट सर्वे कराया गया था, जिसमें छूटे बच्चों की पहचान हो गई है। अब इनका टीकाकरण कराया जाएगा।
Trending Videos
करवा चौथ के कारण एएनएम ने नहीं होंगी शामिल
सघन मिशन इंद्रधनुष की लॉन्चिंग आठ अक्तूबर को होगी लेकिन इसकी शुरुआत सोमवार से की जाएगी।
आठ अक्तूबर को करवा चौथ के कारण सभी एएनएम ने सीएमओ से रविवार को कार्य करने में असमर्थता जताई थी। उनकी इस मांग को सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने मान लिया है।
आठ अक्तूबर को करवा चौथ के कारण सभी एएनएम ने सीएमओ से रविवार को कार्य करने में असमर्थता जताई थी। उनकी इस मांग को सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने मान लिया है।