होली पर यात्रियों को राहत देंगी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली समेत इन रूटों की राह होगी आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च में होली पर यात्रियों को कन्फर्म टिकटों की मारामारी से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। गांधीधाम से लखनऊ के रास्ते भागलपुर समेत कई रूटों पर ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीपीआरओ ने बताया कि 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल छह मार्च की शाम 5:40 बजे गांधीधाम से चलकर अगली रात 1:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां से चलकर अगली रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल नौ मार्च की सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और दस मार्च की रात 11:20 लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर अगली रात आठ बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी। इसी तरह 04924 चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल पांच व 12 मार्च की सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और 10:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी, यहां से चलकर 5:30 बजे गोरखपुर पहुंच जागी।
वापसी में 04923 गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल छह व 13 मार्च को रात 10:10 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 3:10 बजे लखनऊ और दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसी क्रम में 04998 भटिंडा वाराणसी स्पेशल एक व आठ मार्च को रात 8:50 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे लखनऊ और शाम 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यहां पढ़ें- नांगलडैम लखनऊ स्पेशल की जानकारी
वापसी में 04997 वाराणसी भटिंडा स्पेशल दो व नौ मार्च की रात 9:20 बजे वाराणसी से चलकर रात दो बजे लखनऊ और अगली शाम 7:15 बजे भटिंडा पहुंचेगी। वहीं 04502 नांगलडैम लखनऊ स्पेशल दो व नौ मार्च की रात 11:45 बजे नांगलडैम से रवाना होकर अगली दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में 04501 लखनऊ नांगलडैम स्पेशल तीन व 10 मार्च को रात 9:30 बजे लखनऊ से चलकर अगली दोपहर एक बजे नांगलडैम पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 04612 वैष्णो देवी कटरा वाराणसी स्पेशल एक व आठ मार्च को रात 11:30 बजे चलकर अगली रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर रात तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में 04611 वाराणसी वैष्णो देवी कटरा स्पेशल तीन व 10 मार्च की सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे लखनऊ व अगली दोपहर 1:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
दिल्ली के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
ऐसे ही 04420 निजामुद्दीन लखनऊ स्पेशल निजामुद्दीन से दो व नौ मार्च को रात 8:50 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी और वापसी में 04419 लखनऊ निजामुद्दीन स्पेशल पांच व 12 मार्च को शाम 7:05 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 5:30 बजे निजामुद्दीन पहुंच जाएगी।