फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special trains will run for Holi, see here the timing and route.

होली पर स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत, जानें- क्या रहेगा रूट और टाइमिंग

Sat, 22 Feb 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Holi, see here the timing and route.

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से आनंदविहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि 05015 गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन छह व 11 मार्च को गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होकर लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन


यहां से रात 8.40 बजे चलकर अगली शाम छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में 05016 आनंदविहार टर्मिनस स्पेशल सात व 12 मार्च को आनंदविहार से रात आठ बजे चलकर शाम 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर रात 11.40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन में जनरल के छह, स्लीपर के आठ, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी का एक कोच होगा। वहीं दूसरी ओर छपरा से दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05101 छपरा दिल्ली स्पेशल आठ व 15 मार्च को छपरा से शाम चार बजे चलकर बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज होते हुए देर रात 2.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चलकर दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वापसी में 05102 दिल्ली छपरा स्पेशल ट्रेन नौ व 16 मार्च को दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 12.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

झांसी रूट पर बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेलवे सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ग्वालियर बरौनी मेल, गोरखपुर पनवेल समेत कई ट्रेनों को बदले हुए रूट यानी इटावा के रास्ते गुजारा जाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि 23 फरवरी से 5 मार्च तक पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस बदले हुए रूट झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 26 फरवरी व चार मार्च को एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (15064) भी इसी रूट से लखनऊ पहुंचेगी।

23 फरवरी से चार मार्च तक ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस (11124) ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। वहीं इन्हीं तारीखों में बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) कानपुर से उरई रेलखंड पर नहीं चलेगी। इसे कानपुर से इटावा व भिंड होकर ग्वालियर तक ले जाया जाएगा।

दो मार्च को गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (15015) इटावा, भिंड, ग्वालियर के रास्ते चलेगी और दो मार्च को ही बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस (12521) भी बदले हुए रूट से चलेगी। चार मार्च को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12589) दो घंटे देरी से संचालित की जाएगी। ट्रेन इस दौरान गोरखपुर स्टेशन पर ही रुकी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed