{"_id":"626399eeb75ebf588468ab65","slug":"special-trains-for-mumbai-and-south-india-for-summer-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें: मुंबई के लिए 27 और दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें: मुंबई के लिए 27 और दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से मिलेगी सुविधा
Sat, 23 Apr 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:47 AM IST
सार
मुंबई और दक्षिण भारत का सफर आसान होगा। मुंबई के लिए 27 और दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई और दक्षिण भारत में गर्मी की छुट्टियां मनाने की योजना बनाने वालों को वेटिंग टिकट की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन इनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से और मुंबई के लिए 27 अप्रैल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें सीटों की बुकिंग 25 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-एर्नाकुलम-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक 30 अप्रैल से 27 जून तक नौ फेरों में चलेगी। ट्रेन 05303 गोरखपुर से हर शनिवार को सुबह 8.30 बजे चलकर ऐशबाग स्टेशन दोपहर 1.43 बजे पहुंचेगी, जहां से तीसरे दिन दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में 05304 एर्नाकुलम से हर सोमवार को रात 11.55 बजे चलकर चौथे दिन ऐशबाग देर रात 2.50 बजे होते हुए सुबह 8.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन 09183 मुंबई सेंट्रल से 27 अप्रैल से 15 जून तक हर बुधवार रात 10.50 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09184 बनारस से 29 अप्रैल से 17 जून तक हर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे चलकर रविवार सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।