{"_id":"5c358d88bdec22569a51c17d","slug":"special-training-of-skill-development-will-be-given-to-unemployed-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों को दी जाएगी कौशल विकास की विशेष ट्रेनिंग, इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों को दी जाएगी कौशल विकास की विशेष ट्रेनिंग, इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन
Wed, 09 Jan 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवकों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उनका प्लेसमेंट कराने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सेवायोजन निदेशालय में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युवकों को एनसीएस के पोर्टल ‘www.ncs.gov.in’ पर 15 जनवरी को शाम 4 बजे तक पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
आवेदक को आधार कार्ड, शैक्षिक, आय व जाति प्रमाण पत्रों की छायाप्रति निदेशालय में जमा करना होगा। अभ्यर्थी स्नातक हो और आयु 28 साल से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 100 से 120 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन