{"_id":"5c043390bdec2241946b43ed","slug":"special-task-force-tracking-gangster-working-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से गिरोह चलाने वाले अपराधियों पर एसटीएफ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से गिरोह चलाने वाले अपराधियों पर एसटीएफ की नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) जेल से गिरोह चलाने वाले शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही एसटीएम ने कारागार विभाग को भी कई बिंदुओं पर अमल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले एक अरसे में होने वाली कई वारदातों की तफ्तीश में पता चला कि वारदात जेल में बंद अपराधी के इशारे पर हुई है।
इसके बाद एसटीएफ ने पिछले कुछ समय से ऐसे बदमाशों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एसटीएफ प्रदेश की कई जेलों में बंद बदमाशों की सूची तैयार कर समय-समय पर उसे अपडेट करती है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अपराधियों का ब्योरा रहने से पिछले दिनों जेल से एक विधायक की हत्या कराने की साजिश का पर्दाफाश कर भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा कुछ और बदमाशों को वारदात से पहले ही दबोचा जा चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कारागार विभाग को कुछ निश्चित बिंदुओं पर कार्रवाई की सलाह दी गई है। इसमें जेल से फोन का इस्तेमाल करने और मुलाकात करने आने वालों समेत अन्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ शातिर अपराधियों की जेल बदलने के लिए समय-समय पर अपनी रिपोर्ट भेजती रहती है।