फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special session of Legislature on 26 November on occasion of Constitution Day

यूपी में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को विधानमंडल का विशेष सत्र

Tue, 05 Nov 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Special session of Legislature on 26 November on occasion of Constitution Day
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

संविधान दिवस के मौके पर विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर 26 नवंबर (संविधान दिवस) से 14 अप्रैल 2020 (आंबेडकर जयंती) तक चलने वाले आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


इस दौरान विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने और उसका दूरदर्शन से सीधा प्रसारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के दौरान भारतीय संविधान की उद्देशिका तथा संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के विषय में जन-जागरूकता लाई जाएगी।
विज्ञापन


विधानमंडल के विशेष सत्र में संविधान की उद्देशिका तथा मूल उद्देश्यों पर केंद्रित निर्बाध चर्चा की जाएगी। सीएम ने कहा कि संविधान की उद्देशिका तथा संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के विषय में केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त कर संसदीय कार्य विभाग द्वारा शपथ का एक सर्वमान्य प्रारूप भी तैयार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल 2020 तक आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

यह शपथ 26 नवंबर को सभी सरकारी संस्थानों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पुलिस थानों, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक, तहसील, नगर निगमों आदि में कर्मचारियों, नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर से 14 अप्रैल 2020 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विशिष्ट दिवसों जैसे यू0पी0 डे (24 जनवरी) इत्यादि से जोड़ते हुए आयोजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में प्रात:कालीन होने वाली प्रार्थना सभा में शपथ दिलाई जाए। साथ ही, शिक्षण संस्थाओं के वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और प्रभात फेरी भी निकाली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed