फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special scheme for labours

मजदूरों को सौगात, पेंशन समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Sun, 08 Sep 2013 02:38 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
special scheme for labours

राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों में लगे पंजीकृत मजदूरों के लिए पिटारा खोल दिया है। उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए घरों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


60 वर्ष की आयु पार करने वाले पांच साल पहले रजिस्टर्ड हुए मजदूरों को वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा दी जाएगी।

महिला मजदूरों के बच्चों के लिए क्रेश की व्यवस्था की जाएगी। मार्च तक निर्माण कार्य में लगे 36 हजार मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा तथा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 10 हजार श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने शनिवार को श्रमिक योजनाओं की समीक्षा के दौरान इस संबंध में अफसरों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में निर्माण मजदूरों के लिए 100 करोड़ रुपये की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रस्ताव अधिकारी जल्द ही पेश करें।

मजदूरों के रात्रि विश्राम के लिए बड़े शहरों में रैन बसेरा की व्यवस्था उचित स्थान पर कराई जाए। उनके बच्चों की बोर्डिंग स्कूलों में 12वीं तक की पढ़ाई के खर्च की प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत महिला मजदूरों को पात्रता की शर्तों के अनुरूप मातृत्व हित लाभ योजना के अंतर्गत अधिकतम दो बच्चों की सीमा तक उन्हें 12 हजार रुपये का भुगतान 2 किस्तों में किया जाएगा। मजदूरों की पत्नियों को इस योजना के अंतर्गत लाभ की परिधि में लाते हुए 6 हजार रुपये 2 किस्तों में दिए जाएंगे।


मृतक आश्रितों को एक लाख रुपये की सहायता
मुख्य सचिव ने बताया कि मृत्यु व अंत्येष्टि सहायता योजना में अंतिम संस्कार के लिए एकमुश्त 15 हजार तथा आश्रितों को सहायता के रूप में 1 लाख दिया जाएगा।

पुत्री विवाह में 20 हजार आर्थिक सहायता दी जाएगी। दो बच्चों में दोनों पुत्रियां होने पर यह आर्थिक सहायता दोनों पुत्रियों के विवाह के लिए दी जाएगी। इसी तरह बालिका के जन्म पर एकमुश्त 20 हजार रुपये 18 वर्ष के लिए जमा कराई जाएगी।

इसका भुगतान बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा। 18 वर्ष पूर्व होने पर इसका भुगतान किया जाएगा। मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में कक्षा 5 से आगे की पढ़ाई में एक निश्चित प्रतिशत अंक पाने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed