फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special programme will be organised in ayodha at diwali

कुछ यूं मनेगी दिवाली, पुष्पक विमान से आएंगे श्रीराम, अयोध्या में होगा राज्याभिषेक

Sat, 03 Nov 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
special programme will be organised in ayodha at diwali
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अयोध्या में लगातार दूसरे साल योगी सरकार पूरी भव्यता के साथ दीपोत्सव का आयोजन करेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से आएंगे और अयोध्या में उनका राज्याभिषेक होगा। 6 नवंबर को होने वाले भव्य कार्यक्रम में यूपी के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्री हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें कोरिया, रूस, लाओस और ट्रिनिडाड के कलाकारों के साथ ही विभिन्न राज्यों के 500 लोक कलाकार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और अतिथि 3:00 बजे से 3:15 बजे तक राम बाजार व शिल्प ग्राम का उद्घाटन और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की बनाई बालू की कलाकृति का अवलोकन करेंगे। 3:15 बजे से 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला रानी हो स्मारक का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे तक हेलीकॉप्टर से श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूपों काआगमन होगा। मंच पर इन स्वरूपों का मुख्यमंत्री योगी, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला और अन्य विशिष्ट अतिथि स्वागत करेंगे।

यहां से इन स्वरूपों का पुष्पक विमान से रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान होगा। शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक रामकथा पार्क में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के आगमन पर उनका पूजन, आरती और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। दूसरे मंच पर मुख्यमंत्री योगी संतों को सम्मानित करेंगे। तीसरे एवं मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद अयोध्या से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।

शाम 6:15 बजे से 6:45 बजे तक नया घाट पर सरयूजी का पूजन एवं आरती की जाएगी। मुख्यमंत्री और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला संयुक्त रूप से दीपदान करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिए प्रस्थान होगा। शाम 6:45 बजे से 7:45 बजे तक राम की पैड़ी पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे। यह अपने आपमें एक रिकॉर्ड होगा।


इस अवसर पर रिमोट से एक बड़े दीप का प्रज्वलन भी होगा। राम की पैड़ी पर वॉटर शो के माध्यम से रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर रामलीला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विख्यात व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से 8:15 बजे तक नया घाट पर आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। रात्रि 8:30 से 10:00 बजे तक रामकथा पार्क में इंडोनेशिया, रूस और ट्रिनिडाड की रामलीला का मंचन और कोरिया के कृषक नृत्य की प्रस्तुति होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed