फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special plan for criminals in uttar pradesh.

अपराधियों के खिलाफ लागू होगा 'अलीगढ़ मॉडल'

Tue, 28 Oct 2014 02:03 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
special plan for criminals in uttar pradesh.

अलीगढ़ परिक्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ 36 घंटे तक चले अभियान के नतीजों को देखकर अब ऐसा ही अभियान सूबे के अन्य परिक्षेत्रों व जिलों में चलाने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से औपचारिक आदेश जारी किए जा रहे हैं। आईज़ी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने बताया कि अलीगढ़ रेंज के डीआईजी मोहित गुप्ता के निर्देश पर रेंज़ के सभी जिलों में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कुल 36 घंटे अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इसमें वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर कार्रवाई का प्रारूप तैयार किया गया और सभी थानेदारों को भेजा गया। हर थानेदार को उसके कार्यक्षेत्र के अपराधियों व अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि अलीगढ़ रेंज के जिलों में चलाए गए अभियान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई। 570 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

मिली अविश्वसनीय कामयाबी

special plan for criminals in uttar pradesh.

पुलिस ने 274 वांछित दबोचे, एनबीडब्ल्यू के 177 वांछित और जिलाबदर हुए पांच लोगों को दबोचा। इसके अलावा दो इनामी बदमाश भी पकड़ में आए। इस अभियान में दो ऐसे अपराधी भी पकड़े गए जिनके नाम डीजीपी मुख्यालय द्वारा तैयार कराई गई अपराधियों की टाप टेन सूची में शामिल थे।

इसके साथ-साथ निरोधात्मक धाराओं में 110 के खिलाफ कार्रवाई की गई। आईजी ने बताया कि जिलेवार हुई कार्रवाई में अलीगढ़ में 274, एटा में 242, हाथरस में 31 और कासगंज में 23 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आईजी ने बताया कि डीजीपी ने अलीगढ़ रेंज में चले अभियान के नतीजों को देखते हुए अन्य रेंजों में ऐसे ही अभियान चलाने को कहा है। इस बाबत जिलों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed